Kashi ka News. फूलों के झूले में विराजमान हुई मां शाकंम्भरी

 फूलों के झूले में विराजमान हुई मां शाकंम्भरी  

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। श्री शांकम्भरी परिवार द्वारा आज मां शाकंम्भरी का झुलनोत्सव भव्य रूप से श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय परिसर में मनाया गया। 

इस मौके पर रंग-बिरंगे फूलों से सजे झूले में विराजमान मां शाकंम्भरी का हरियाली श्रृंगार बहुत ही भव्य रूप से किया गया। लोगों ने मां को सावन के झूले झुलाये, मां को 56 भोग लगाया गया। भजन गायिका आशा शर्मा ने समाज की महिलाओं के साथ संगीत में शाकंम्भरी मंगल पाठ पढ़ा। भजन गायक दिनेश मिश्रा ने अपने भजनों से भक्तों को रिझाया। समाज की महिलाओं मंगल गीत गाए साथ ही माँ का गजरा उत्सव, चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव व नाना प्रकार के उत्सव मनाए अंध विद्यालय का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया और भक्त मस्ती में झूमने लगे। संस्था के अध्यक्ष कौशल शर्मा ने बताया ये उत्सव बनारस में पहली बार मनाया जा रहा है और आगे हर साल मनाया जाएगा। 

उत्सव मे शहर के प्रमुख उद्योगपति समाजसेवी आर के चौधरी, राधे गोविंद केजरीवाल, अध्यक्ष कौशल शर्मा, सचिव शैलेश राम राय, कोषाध्यक्ष राजेश खेमका, सुरेश तुलस्यान, अशोक खेमका, विजय मोदी, विश्वनाथ पोद्दार, मोहन रोनियार, अनूप मुस्करा, अनिल अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, तारा शर्मा, ज्योति रामरायका, मोनिका मस्करा, कुसुम अग्रवाल, सुमन खेमका आदि प्रमुख लोग शामिल हुए। अन्त में माँ की व हनुमान जी की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।