Kashi ka News. सजी राधा-कृष्ण की जल विहार की झांकी।

 सजी राधा-कृष्ण की जल विहार की झांकी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। त्रिदेव मंदिर में रविवार को वृंदावन के मोहक फूल बंगले के विशाल झील में फुहारों के बीच राधा-कृष्ण के जल विहार की झांकी भक्तों के लिए यादगार बन गई। हिम शिवलिंग के साथ फूलों से बने झूले पर राधा-कृष्ण की झांकी निहारने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा राणी सती के अलावा सालासर हनुमान और खाटू वाले श्याम प्रभु के चितचोर साज श्रृंगार के दर्शन के साथ त्रिदेवों को छप्पन भोग अर्पित कर भक्तों में वितरण हुआ। 

कोलकाता के मालियों ने चमेली, जूही, सफेद, गुलाबी कमल व फूल हरी पत्तियां व कामीनी के पत्तो से मंदिर परिसर को सजाया गया व विदेशी फूलों से फूल बंगला सजाया। फूलों के झूले में रानी सती, सालासर हनुमान, गणेश, खाटू श्याम, शिव परिवार एवं राम दरबार, लक्ष्मी, दुर्गा जी विराजमान थी। त्रिदेव मंदिर राणी सती श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से तीनों विग्रहों की पूजा की। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से तथा 60 फीट चौड़ी झील में फुहारों के बीच रंग-बिरंगे झूले पर जीवंत राधा कृष्ण की जलविहार की झांकी हर किसी के लिए आकर्षक का केंद्र बनी रही। कबूतर, बगुला, हंस झील में विचरण करते नजर आए। हिम शिवलिंग के साथ परिसर में हरियाली छटा व झरनों की फुहार के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंगो के दर्शन भक्तों को हुए। मंदिर के परिक्रमा पथ पर 300 बर्फ की सिल्लियां के साथ ही फर्श पर गुलाब की पंखुड़ी बिछाई गई थी। 

संयोजक में संस्था के अनूप सराफ, सुरेश तुलस्यान, अनिल सराफ,राम बूबना, विजय मोदी, सज्जन सिंघी, राकेश देवड़ा, प्रकाश थानेवाल, सुनील अग्रवाल, रूपेश सनथोलिया, विजय खेमका व त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार उपस्थित थे।