Kashi ka News. स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा शिवभक्तों में फलाहार वितरण।

 स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा शिवभक्तों में फलाहार वितरण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान वाराणसी महानगर एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन के प्रथम पावन सोमवार को बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु आए लाखों शिव भक्तों के लिए सोमवार को चौक स्थित गोविंदपुरा मोड पर निःशुल्क फलाहार शिविर लगाया गया। 

इस अवसर पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के चेयरमैन रवि सर्राफ, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ एवं महानगर अध्यक्ष सुनीति सिंह नहीं संयुक्त रूप से बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के प्रथम सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए लाखों कांवरियों, शिवभक्तों एवं श्रद्धालु जनों में प्रातः 6 से 10 बजे तक फलाहार वितरण कर सेवा कार्य किया गया। 

शिविर मे मुख्य रूप से संस्था के जिला अध्यक्ष किशोर सेठ, सचिव संजय सिंह, रंजीता सेठ, सीमा सिंह, मीनू सिंह, प्रेम सेठ, आरती सेठ, मीनाक्षी वर्मा सहित सभी सदस्यगण उपस्थित थे।