भारत विकास परिषद शिवा शाखा द्वारा भव्य रुद्राभिषेक।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारत विकास परिषद शिवा शाखा के तत्वावधान में सावन के अंतिम सोमवार को दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंधविद्यालय में सुप्रसिद्ध कथावाचक, ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित प्रकाश मिश्रा के आचार्ययत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
शिवा शाखा के अध्यक्ष रघु देव अग्रवाल, सचिव वी पी तिवारी एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इस रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान सुप्रसिद्ध समाजसेवी कौशलपति शर्मा, संजीव खेमका, अनूप अग्रवाल एवं राजकुमार गुप्ता रहे। हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के साथ इस भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम में 200 से ऊपर जड़ी बूटियों, रत्न -उप रत्न, विभिन्न फलों के रस, दूध, दही, घृत, मधु, शक्कर, केसर, पंचमेवा आदि से बाबा का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात महादेव भोले भंडारी के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रसाद वितरण के साथ रुद्राभिषेक का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य विजय शंकर शुक्ला की पूरी टीम सहित वासुदेव गुप्त, विवेक जायसवाल, मोहन नौनिहार, प्रदीप चौरसिया, नारायण खेमका, कपिल सलूजा, संजय ओझा आदि ने भाग लिया।


