Kashi ka News. भाजपा युवा नेता विजय जायसवाल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा।

 भाजपा युवा नेता विजय जायसवाल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। छोटा लालपुर, पांडेपुर स्थित वाराणसी व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ (काशी क्षेत्र) सहसंयोजक एवं भाजपा के युवा नेता विजय प्रकाश जायसवाल के आवास से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकल गई। 


तिरंगा यात्रा छोटा लालपुर से पांडेपुर, चौकाघाट, जगतगंज होते हुए मलदहिया स्थित सरदार पटेल प्रतिमा के पास जाकर समाप्त हुई। 


इस अवसर पर भाजपा नेता विजय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई है, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशवासियों एवं युवाओं में राष्ट्र भक्ति तथा राष्ट्र प्रति समर्पण की भावना जागृत करना है। मोदी व योगी सरकार में महिलाओं, गरीबों, नौजवानों तथा किसानों के हित के निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। 


तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा, आदर्श जायसवाल, राजन जायसवाल, राजू गुप्ता, विजय गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, श्री प्रकाश जायसवाल, राणा प्रताप सिंह चौहान, सिद्धार्थ सिंह, संतोष जायसवाल, कविंद्र जायसवाल सहीत हजारों लोग शामिल थे।