Kashi ka News. भवन स्वामियों को फिर मिलेगा शत-प्रतिशत ब्याज में छूट-नगर आयुक्त

 भवन स्वामियों को फिर मिलेगा शत-प्रतिशत ब्याज में छूट-नगर आयुक्त 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। शासन के निर्देश पर भवन स्वामियों को गृहकर में एक बार फिर से छूट मिलने जा रही है। इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के गृहकर के बकायेदारों को बड़ी राहत मिलेगी। जिसमें उनको एक मुश्त समाधान योजना में एक अप्रैल से शत प्रतिशत ब्याज में छूट मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि जनहित योजना १५ अगस्त से १५ दिसम्बर तक प्रभावी रहेगी। इस योजना में लाभ उठाने के लिए भवन स्वामियों को निर्धारित समय के भीतर नगर निगम के मुख्य कार्यालय या संबंधित जोनल कार्यालय में आवेदन देकर निर्धारित अवधि के भीतर अपना समस्त बकाया जमा करना होगा। इस योजना की खासियत है कि इसमें एक मुश्त की जगह तीन किश्तों में गृहस्वामी अपना बकाया कर जमा कर सकते हैं। 

यह योजना नगर निगम सीमा के अंदर आने वाले सभी पात्र एवं भवन स्वामियों पर लागू होगी। इस सुविधा के लिए 15 अगस्त से 14 नवम्बर तक अपने जोन पर आवेदन करना होगा। यह आवेदन आँनलाइन चेट बाक्स नम्बर-8601872601 पर आफलाइन भी किया जा सकता है। उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें, ताकि भारी भरकम ब्याज राशि से मुक्ति पायें और तीन आसान किश्तों में भुगतान करें। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सीमा में स्थित भवन स्वामियों को अधिक लाभ देने की तैयारी में शासन ने यह कदम उठाया है।