Kashi ka News. धर्मनगरी काशी में वाराणसी मेकअप सेमिनार एवं ब्राइडल प्रतियोगिता का आयोजन।

 धर्मनगरी काशी में वाराणसी मेकअप सेमिनार एवं ब्राइडल प्रतियोगिता का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। इंक्रेडिबल फाउंडेशन के तत्वावधान में काशी नगरी में वाराणसी मेकअप सेमिनार, ब्राइडल कंपटीशन एवं रनवे शो प्रतियोगिता समारोह का मंगलवार को होटल ब्लिस बनारस के सभागार मे भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंचल कुमारी पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की आयोजक व इंक्रेडिबल फाउंडेशन की संस्थापक पूजा मिश्रा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मेकअप एवं फैशन के क्षेत्र में प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना तथा उनके हुनर को प्रोत्साहित करना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रतिभागियों ने अपनी मेकअप कला एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि आज के प्रतियोगिता में प्रिया गुप्ता प्रथम, सोनाली वर्मा द्वितीय, दिव्यांशी यादव तृतीय तथा नगमा खान ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। 

कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का विश्वकर्मा, पूर्णिमा सिंह एवं अभिषेक का विशेष योगदान रहा। अभिषेक ने बच्चों के लिए विशेष मेकअप क्लास मे मेकअप की बारीकियों एवं तकनीकों की जानकारी दी। समारोह मे परवीन खान, जागृति सोनी, पिंकी शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, प्रिशा मिश्रा, मोनू सोनू इंटरप्राइजेज, मुबारक अली, अमीना ज्वेलर्स का विशेष सहयोग रहा। एंकरिंग प्रदीप भारद्वाज शुक्ला ने की। इस समारोह में प्रतिभागियो एवं मेकअप एवं फैशन जगत से बडी संख्या मे गणमान्य लोग शामिल थे।