Kashi ka News. लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव की धूम।

 लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव की धूम।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति द्वारा लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह उत्सव 40 दिनों तक चलता है। 

महोत्सव मे 34वें दिन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ दया शंकर मिश्र 'दयालु' मुख्य अतिथि रहें। सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। सर्वप्रथम उत्सव का शुभारम्भ भगवान झूलेलाल एवं हिंगलाज माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पल्लव प्रार्थना की गई तत्पश्चात् सिंधी समाज की महिला शक्तियों द्वारा भगवान झूलेलाल जी को सुमधुर भजन अर्पित किए गए। अंतिम में भगवान झूलेलाल और भगवान विष्णु की भव्य आरती उतारी और विश्व में सुख शांति के लिए प्रार्थना की। भगवान को सिंधी व्यंजनो का भोग भक्तों के बीच प्रसाद स्वरू वितरित किया गया। 

महोत्सव में जेपी बालानी, सुरेश तुलस्यान, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, सतीश छाबड़ा, वासुदेव नागवानी, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, भावना, मोनिका, रेखा, रिया लालवानी, लता, दुर्गा, कृष्णा होतवानी, देवानंद, घनश्याम लालवानी, कल्पना आदि का विशेष सहयोग दिया।