Kashi ka News सामाजिक संस्था 'बनारसी मित्र' द्वारा कावड़िया सेवा शिविर का आयोजन।

 सामाजिक संस्था 'बनारसी मित्र' द्वारा कावड़िया सेवा शिविर का आयोजन। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। काशी की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था 'बनारसी मित्र' के द्वारा सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु आने वाले शिवभक्तों के सहायतार्थ गौदोलिया स्थित काशी चाट भंडार के समीप कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर के संचालन में लगे संस्था के रवि बरनवाल ने बताया कि आज के भंडारे मे फलाहारी आलू, पकौड़ी, हलुवा, चाय एवं शीतल जल का व्यवस्था की गई थी, लगभग 2000 के करीब शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी फलाहार सामग्री देशी घी द्वारा काशी चाट भंडार मे तैयार हुआ था। कांवड़ियों के पीड़ा, तकलीफ के उपचार हेतु मेडिकल कैंप भी लगाया गया था। 

शिविर आयोजन में राजेश केशरी, पशुपतिनाथ शेखर, श्रवण केयर, सौरभ मिश्रा का विशेष सहयोग रहा तथा अमित गुप्ता, देव गुन, संदीप त्रिपाठी, सुशील मोटवानी, प्रदीप केशरी, आकाश जायसवाल, हरेन्द्र सिंह राजपूत, बबलू केशरी, सतीश चौरसिया, रोहित अग्रवाल, गोविंद निगम, अवधेश तिवारी,प्रतीक दुलानी सहित संस्था समस्त सदस्यगण उपस्थित थे।