Kashi ka News. मनुष्य सुख-शांति प्राप्ति के लिए भगवान की शरण मे रहे-अवध किशोर दास

 मनुष्य सुख-शांति प्राप्ति के लिए भगवान की शरण मे रहे- अवध किशोर दास 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। जैतपुरा स्थित ज्वर हरेश्वर महादेव मन्दिर में चल रहे शिव पुराण कथा के पांचवे दिवस पर काशी के प्रख्यात कथा वाचक अवध किशोर दास महाराज (महंत राम जानकी मंदिर बुलानाला) ने बताया कि सभी देवी-देवताओं की पूजा 9 दिन होते हैं परंतु महादेव का पूजा पूरे एक मास होता है जिसे सावन माह करते हैं। मनुष्य के उद्धार के लिए मोक्ष के लिए वेदों व्यास महाराज में चार वेद के अलावा पांचवा वेद शिव महापुराण की रचना की। 

मनुष्य को सुख और शांति प्राप्ति के लिए सपरिवार भगवान के शरण में रहना चाहिए। कथा स्थल पर प्रदेश के मंत्री दया शंकर दयाल एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी पहुंचे, महाराज ने पुणे साफा बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। 

इस अवसर पर डॉ अजय जायसवाल, जयशंकर गुप्ता, राजेश सेठ, बबलू, अभय स्वाभिमानी, छोटे लाल यादव, सुधा, माला जायसवाल, अन्नपूर्णा देवी, प्रकाश, आर्यन गुप्ता, शंभू पुजारी, विक्की गुप्ता आदि उपस्थित थे।