Kashi ka News. "कुड़ी पंजाब दी" तीज महोत्सव मे दिखा संस्कृति, नृत्य व उत्साह का रंगारंग संगम।

 "कुड़ी पंजाब दी" तीज महोत्सव मे दिखा संस्कृति, नृत्य व उत्साह का रंगारंग संगम।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सखी पैड बैंक द्वारा आयोजित भव्य तीज महोत्सव "कुड़ी पंजाब दी" का आयोजन बालाजी पैलेस, महमूरगंज में हर्षोल्लास एवं पंजाबी संस्कृति के रंगों के कार्यक्रम में लगभग 80 लोगों की उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचयू फैकल्टी की डीन डॉ संगीता पंडित, विशिष्ट अतिथि डॉ बीना नागर एवं ममता राय द्वारा दीप प्रज्वलित के पश्चात नृत्यकला अकादमी के बच्चों ने सलोनी मैम के नेतृत्व में गणेश वंदना प्रस्तुत की। बनारस की प्रसिद्ध लोक संस्कृति मे नीरू मिश्रा, सुनीता भार्गव, निशा सिंह, संगीता सेठ, स्वाति सेठ एवं कुसुम ने शानदार कजरी प्रस्तुत की। सोलो डांस प्रतियोगिता मे दस प्रतिभागियों मे नंदिता रॉय, पूजा चौधरी, दीप्ति सिंह, हेमा, कवलजीत कौर, भूमिका कपूरिया, डॉली श्रीवास्तव एवं दीपिका कक्कड़ सहित ने पंजाबी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सपना कपूर ने भी अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से समां बांधा।  

प्रतियोगिता के दौरान मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसे अनीता जायसवाल ने बेहद रोचक अंदाज में संचालित किया। प्रतियोगिता की मॉडरेटर एवं प्रमुख संचालक चारू जैन रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "तीज क्वीन" प्रतियोगिता का पहला राउंड सभी प्रतिभागी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ रैंप वॉक किया। निर्णायकों द्वारा 10 प्रतिभागियों का चयन के बाद अगले चरण में 5 प्रतिभागियों तथा अंतिम चरण में प्रश्नोत्तर राउंड के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम मे रितिका जैन, रूबी जैन मीनू ग्रोवर, शीला गुप्ता, निधि टंडन, नलिनी जैन, प्राची गुप्ता, पूजा श्रीवास्तव, सरिता रॉय, अंजू गोयल, सुधा सिंह, प्रतिभा सिंह सहित अनेक सहयोगियों का भरपूर योगदान रहा। सखी पैड बैंक की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम पंजाबी संस्कृति, लोककला, नृत्य, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम रहा, उपस्थित सभी लोगों के बीच खुशी, उमंग और उत्साह का वातावरण बना दिया।