Kashi ka News. सुमंगल ज्वेलर्स द्वारा तीन दिवसीय आभूषण प्रदर्शनी का शुभारंभ।

 सुमंगल ज्वेलर्स द्वारा तीन दिवसीय आभूषण प्रदर्शनी का शुभारंभ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सिगरा स्थित सुमंगल ज्वेलर्स की 9वीं भव्य आभूषण प्रदर्शनी एवं बिक्री का शुभारंभ शुक्रवार को कथावाचक श्रीकांत शर्मा "बाल ब्यास" के कर कमलों द्वारा किया गया। 

यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजन 21 से 23 अगस्त तक चलेगी, प्रदर्शनी में सोने, हीरे, कुंदन और मंदिर शैली के आकर्षक आभूषणों का अदभूत एवं नया संग्रह देखने को मिलेगा । इस परदेसी का प्रमुख आकर्षण केंद्र ‘तारिणी’ संग्रह है, जिसमें भारतीय मंदिर कला से प्रेरित हल्के और आधुनिक आभूषण डिजाइन पेश किए गए हैं। 

प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक एवं अतिथयों ने नए डिजाइन के आभूषणों की सराहना की। इस मौके पर प्रतिष्ठा के अधिष्ठाता द्वारा श्रीकांत शर्मा का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकक सम्मानित किया गया। सुमंगल ज्वेलर्स की ओर से प्रदर्शनी के दौरान आभूषणों की बनवाई पर 100% प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जा रही है। वर्ष 1967 से ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर रहा सुमंगल ज्वेलर्स इस आयोजन के माध्यम से अपनी समृद्ध परंपरा और उत्कृष्ट कारीगरी को प्रस्तुत कर रहा है।