Kashi ka News. आजादी के अमृत महोत्सव पर लीलाधर की सजी अलौकिक झांकी ।

 आजादी के अमृत महोत्सव पर लीलाधर की सजी अलौकिक झांकी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मंडल देश आजादी का अमृत महोत्सव आज 15 अगस्त को आजादी 80 वर्ष इतिहासिक अवसर पर लीलाधर की स्वदेशी तिरंगे फूलों से सजावट की जो अद्भुत लग रहा था। 

मंदिर परिसर को गुब्बारों वह तिरंगे झंडे से सजाया गया भजन संध्या में स्थानीय मंडलो द्वारा श्याम प्रभु का भजन सांवरे की महफ़िल को सांवरा सजाता है। जय शंभू जय जय शंभू, वो काशी वाले काशी वाले देवघर वाले भोले डमरू वाले, खेल तेरे नाथ निराले, श्याम प्रभु का उत्सव मिलकर खूब मनाना है, धन्य तेरी माया जग में ओ दुनिया के रखवाले शिव शंकर डमरु वाले, भजनों पर भक्तजन झूमने लगे।

रात्रि में प्रभु की आरती संस्था के पुजारी संजय हजारी ने उतारी। प्रभु को भोग लगा भक्तों में वितरण हुआ। संयोजन दीपक तोदी, राजेश तुलस्यान, मदन मोहन पोद्दार, सुरेश तुलस्यान, विजय अग्रवाल, बैजनाथ भालोटिया, दीपक बजाज, संदीप शर्मा कानू, प्रमोद सराफ, पंकज तोदी, अजय खेमका, श्याम सुंदर गाड़ोदिया, मनोज बजाज, आनंद लाडिया, प्रवीण माखरिया, बन्टी लोहिया भगवती शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।