Kashi ka News. स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की महिला प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण।

 स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की महिला प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान की महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष सुनिती सिंह के नेतृत्व में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को मछोदरी स्थित कंपनी गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि सर्राफ, चेयरमैन, स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान रहे। इस अवसर पर रवि सर्राफ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर स्वर्णकार समाज की इन मातृ शक्तियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम सराहनीय है। 


आज पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुनिति सिंह ने बताया कि हम सभी बहनों ने आज इस गार्डन में नीम, पीपल, बरगद आदि के अनेकों पौधे को लगाया गया है। 


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी मे जागरूकता फैलाना है तथा प्रदूषण के खिलाफ मुहीम में सभी लोग शामिल हो जिससें की पर्यावरण की रक्षा हो सकें। सभी से लोगों से अनुरोध है कि वह अधिक से अधिक पौधारोपण करें। 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन रवि सर्राफ, जिलाध्यक्ष बेबी सेठ, महानगर अध्यक्ष सुनीति सिंह, रंजीता सेठ, क्षमा सिंह, दीक्षा सिंह, सीमा सिंह, मीनू सिंह, प्रेमा सेठ, प्रार्थना सेठ, मीनाक्षी वर्मा, आशा सेठ, वंशिका सेठ आदि सदस्य शामिल थी।