भार्गव महिला सभा का तीजोत्सव एवं मिलन समारोह।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भार्गव महिला सभा वाराणसी की अध्यक्ष कनिका भार्गव के नेतृत्व में रविवार को गुरूबाग स्थित होटल हरि विलास में भार्गव महिला सभा द्वारा तीजोत्सव एवं भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कनिका भार्गव द्वारा सभी सदस्याओं के स्वागत एवं सफल संचालन मे सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट भी प्रदान किए। आयोजन में सभा की सेक्रेटरी सोनल भार्गव ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रति भार्गव द्वारा हाउजी और सुनीता भार्गव द्वारा विभिन्न रोचक गेम्स के साथ ही बच्चीयों के डांस प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। सभी सदस्याओं ने डांस, हाउजी एवं विभिन्न खेलों में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।
हंसी-खुशी, उल्लास और आपसी सौहार्द से भरपूर यह समारोह सभी के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्याओं ने स्वादिष्ट भोजन का भी भरपूर आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ सुखद यादें साझा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।



