Kashi ka News. त्रिदेव मंदिर में लाखों भक्तों ने किया विशाल भंडारे मे प्रसाद ग्रहण ।

 त्रिदेव मंदिर में लाखों भक्तों ने किया विशाल भंडारे मे प्रसाद ग्रहण ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर मे श्री राणी सती श्याम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान मे काशी में आए लाखों तीर्थ यात्रियों कांवरियों के लिए निःशुल्क विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ व मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि सावन माह में भारत के कोने-कोने से लोग बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए कांवरिया, यात्री व पर्यटक आते हैं, जो संकट मोचन, दुर्गा मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं, उनकी सेवा एवं सुविधा हेतु पूड़ी, सब्जी, इमरती, ढोकला के साथ ही दही की लस्सी आदि भोजन को निःशुल्क रूप से भरपेट कराया गया। 

भंडारा के पूर्व श्री रानी सती, सालासर हनुमान जी व खाटू श्याम जी की अलौकिक झांकी सजाई गई तथा प्रसाद के रूप में तीनों विग्रहो को भोग लगाया गया तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे मे प्रातः 7 बजे से निरंतर सायंकाल 7 बजे तक लाखों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने बताया कि भक्तों के लिए यह विशाल भंडारे का आयोजन आगामी 16 अगस्त को भी होगा।

 कार्यक्रम मे संस्था अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल, अनुप सराफ, सुरेश तुलस्यान, अशोक अग्रवाल शक्ति, सुनील अग्रवाल, सजन सिंघी, उमाशंकर पोद्दार, संजीव शाह, सचिन रतेरिया, मनीष शाह, राजू अग्रवाल, आनंद भावसिंका, विजय खेमका, प्रदीप केजरीवाल, अशोक केजरीवाल, अनिल सराफ एवं त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया।