Kashi ka News. रोटरी डाउनटाउन द्वारा सामूहिक द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक।

 रोटरी डाउनटाउन द्वारा सामूहिक द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन द्वारा रविवार को मारवाड़ी युवक संघ, लक्सा में सामूहिक द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में रोटरी क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में रो0 अमित कुमार गुजराती, नंदिता गुजराती, रो0 शरद जयपुरिया, कंचन जयपुरिया, रो0 प्रबोध मेहरा, रश्मि मेहरा, रो0 सौरभ कृष्णा अग्रहरी, अनु अग्रहरी, रो0 हरी अग्रहरी, प्रियंका अग्रहरी, रो0 अमोद अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, रो0 प्रशांत नागर, श्रद्धा नागर, रो0 संतोष गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रो0 अवकाश अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, रो0 कौशल नागर, प्रियंका नागर, रो0 दिलीप गुप्ता, वन्दना गुप्ता तथा रो0 अंशुमान सरकार, पॉम्पी सरकार, रो0 सीए प्यारे कृष्ण अग्रवाल, निकिता अग्रवाल ने विधिवत पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो0 अमित कुमार गुजराती ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। सामूहिक रुद्राभिषेक जैसे आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ रोटरी परिवार में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक रो0 शरद जयपुरिया एवं कंचन जयपुरिया तथा रो0 प्रबोध मेहरा एवं रश्मि मेहरा रहे। आयोजन में सदस्यों ने भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। रुद्राभिषेक के उपरांत सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का समापन भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना के साथ हुआ।