दालमंडी में विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत बुधवार को विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई के दौरान आज 4 भवनों को ध्वस्त किया गया। दालमंडी में चौड़ीकरण की जद में आए कुल 181 भवनों में से अब महज 2 भवन शेष रह गए हैं। शेष भवनों पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान चौक थाना क्षेत्र के एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में चौक पुलिस की पर्याप्त फोर्स तैनात रही।
प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में विकास प्राधिकरण की टीम ने भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पूरी की। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत लगातार हो रही इस कार्रवाई से अब परियोजना के अंतिम चरण की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।


