स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क फलाहार वितरण
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मातृ शक्ति द्वारा निःशुल्क फलाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जो कि जिला एवं महानगर इकाई के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी ने बताया कि सावन माह के सभी सोमवार पर संस्थान की महिला टीम द्वारा बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु आने वाले शिव भक्तों के लिए निःशुल्क रूप से फलाहार ए्वं शीतल जल का वितरण किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन श्री रवि सर्राफ, जिलाध्यक्ष बेबी सेठ, महानगर अध्यक्ष सुनीति सिंह, विष्णु दयाल सेठ, ईश्वर दयाल सेठ, कमल कुमार सिंह, पंकज सर्राफ, सरिता, सीमा सिंह, मीनू सिंह, प्रेमा सेठ, प्रार्थना सेठ, मीनाक्षी वर्मा, रंजीता सेठ, वांशिक सेठ, सचिव संजय सिंह पंचकोसी आदि लोग उपस्थित रहे।


