Kashi ka News. रोटरी वाराणसी शिवगंगा द्वारा किया गया भव्य रुद्राभिषेक।

 रोटरी वाराणसी शिवगंगा द्वारा किया गया भव्य रुद्राभिषेक।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सावन मास की पावन बेला में रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा के तत्वावधान में रविवार, 16 अगस्त को नरहरपुरा स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने सपत्नीक भगवान शिव का जल, दुग्ध, गन्ने व अनार के रस से अभिषेक कर सुख-समृद्धि, शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में सदस्यों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए समाज में सेवा, सद्भाव एवं सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सीए विवेक वर्मा ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना और जनसेवा के लिए विशेष अवसर है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ समाज में सेवा एवं एकजुटता की भावना मजबूत होती है।क्लब सचिव रोटेरियन अनूप कुमार नागर ने सभी सदस्यों एवं परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अरविंद विनोद अग्रवाल एवं रोटेरियन आनंद जोहरी रहे। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह, अजय पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, आनन्द बर्मन, गिरीश चंद्र, चन्द्रशेखर वर्मा, पंकज कुमार, ध्रुवजी सोनी, विजय अग्रवाल, सत्यप्रकाश सर्राफ, अनिल कुमार, राजीव पाण्डेय, अम्बरीश निगम, सचीन्द्र सिंह, आशुतोष गुप्ता, रविनन्दन तिवारी, रिचा रस्तोगी, जय मित्तल, अश्वनी शाह, पियूष नागर, प्रशांत वर्मा, शैलेश जायसवाल, कमलेश जिन्दल, गिरीश गुप्ता, विकास जायसवाल, राकेश यादव आदि पदाधिकारी, सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।