Kashi ka News. बरनवाल सेवा समिति ने किया नैमिषारण्य एवं मनगढ़ का भ्रमण ।

 बरनवाल सेवा समिति ने किया नैमिषारण्य एवं मनगढ़ का भ्रमण। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। बरनवाल सेवा समिति एवं बरनवाल महिला समिति वाराणसी के अध्यक्ष राजेन्द्र बरनवाल, मंत्री डॉक्टर विनोद कौशिक, अध्यक्षा नीलू बरनवाल, कोषाध्यक्ष कीर्तन बरनवाल के संयोजन में वाराणसी एवं आस-पास जिले के बरनवाल बन्धुओं को सीतापुर स्थित सारे तीर्थों के दूल्हा नैमिषारण्य के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए चक्र कुण्ड में स्नान के पश्चात् प्रमुख मंदिरों के दर्शन व भ्रमण किए गए। 
तत्पश्चात् मनगढ़ स्थित प्रसिद्ध कृपालु महाराज द्वारा निर्मित दिव्य मंदिर व प्रभु की झांकी का भी दर्शन भ्रमण के दौरान किया गया।
इस कार्यक्रम में संरक्षक त्रय डॉक्टर नन्दलाल बरनवाल, अरुण कुमार बरनवाल, मोहनलाल बरनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र बरनवाल, उपाध्यक्ष घनश्याम बरनवाल, गोपाल बरनवाल, संरक्षिका व राष्ट्रीय महिला कोषाध्यक्ष अंजू बरनवाल, संरक्षिका व राष्ट्रीय महिला महामंत्री सुषमा कौशिक, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शोभिका बरनवाल, वन्दना बरनवाल, यशोदा बरनवाल, संध्या बरनवाल, अर्दली बाजार समिति के कोषाध्यक्ष गोविन्द बरनवाल, हेमन्त, यशवन्त, अशोक, पंकज, देवेंद्र, रवि प्रकाश बरनवाल, प्रतिभा, मंजुला, प्रियदर्शिनी, सुषमा, मधु, आरती, कविता बरनवाल आदि बनरवाल समाज के लोग शामिल रहें ।