मारवाड़ी महिला संगठन की अध्यक्षा अनीता, सचिव प्रीति बनी।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। मारवाड़ी महिला संगठन का लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज में "मेघ मल्हार" कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजिकाएं आरती मोदी, दीपाली भालोटिया व निधि जसरापुरिया थी। मोर नृत्य सुरुचि जालान, आकांक्षा गोयल एवं कजरी गायन आरती मोदी, अनीता जसरापुरिया और कॉमेडी स्किट मधु तुलस्यान व प्रीति बाजोरिया ने किया। सभी महिलाओं ने सुंदर राजस्थानी पारंपरिक लहरिया गोटा पत्ती आदि वस्त्र पहनकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। हौजी गेम और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी मुक्त उठाया।
कार्यक्रम मे सरिता सराफ, उमा बजाज, किरण तुलस्यान, रजनी अग्रवाल, उमा अग्रवाल, राधा अग्रवाल आदि उपस्थित रही। इस मौके पर मारवाड़ी महिला संगठन 2026 -28 का दायित्व ग्रहण प्रेम व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। संरक्षक मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने नयी कमेटी का दायित्व पदग्रहण कराया। वर्तमान अध्यक्षा कविता भालोटिया व सचिव श्रद्धा अग्रवाल ने नयी अध्यक्षा अनीता गिनोडिया व सचिव प्रीति केजरीवाल को दायित्व सौंपा। तत्पश्चात अध्यक्षा अनीता गिनोडिया ने प्रथम उपाध्यक्ष उमा बजाज, द्वितीय उपाध्याय श्रद्धा अग्रवाल, उपमंत्री दीपाली भालोटिया, प्रचार मंत्री संमता डीडवानिया, समाज कल्याण मंत्री प्रीति सिंह, सांस्कृतिक मंत्री सुजाता बाजोरिया सहित 17 कार्यकारिणी सदस्यों को दायित्व पद ग्रहण कराया।
मारवाड़ी समाज के संरक्षक मंडल अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, मंत्री संजीव शाह, मारवाड़ी समाज अध्यक्ष अनूप सराफ, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राम बूबना, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने सभी पदाधिकारीयों को बधाई दी।


