Kashi ka News 11 दिवसीय गणेशोत्सव हवन,भंडारा व विसर्जन के साथ संपन्न।

 11 दिवसीय गणेशोत्सव हवन, भंडारा व विसर्जन के साथ संपन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। ठठेरी बाजार, नंदन साहु लेन स्थित सर्राफ कम्पलेक्स मे अभय अग्रवाल के फ्लैट नंबर 404 के सभागार में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमूर्ति स्थापित कर 11 दिवसीय पूजन एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के उपरांत शुक्रवार को यज्ञ, हवन, प्रसाद वितरण के बाद भगवान गणेश को विदाई दी गई। इस अवसर पर अभय अग्रवाल एवं मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी पर हमारे यहां भगवान गणेश की प्रतिमूर्ति की स्थापना होती है और हम लोग 11 दिनों तक भगवान गणेश का पूजा- अर्चना एवं भजन-कीर्तन आदि से श्री गणेश का आराधना करते हैं तथा 11वें दिन यज्ञ-हवन, प्रसाद वितरण एवं भक्तो के लिए भंडारे के उपरांत भगवान श्री गणेश का गाजे-बाजे के साथ भक्ति गीतों पर नाचते-गाते मैदागिन स्थित मंदाकिनी कुंड में विसर्जन करके अगले वर्ष पुनः आने का आमंत्रण गणेश जी महाराज को देते है। इस 11 दिवसीय गणेश उत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर गणेश भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, समाजसेविका, समाज सेविका सोनम द्विवेदी, सपना कपूर, खुशबू लाँड (कोलकाता कोठी), वंदना पांडे, मानसी शुक्ला, अमृता शुक्ला, मोनिका सिंह, क्यूरी अग्रवाल, सुनील केसरी, विशाल पटेल, आर्यन द्विवेदी, आशीष सेठ सहित बडी संख्या मे लोग थे।