Kashi ka News भाजपा संगठन ने सौपी सिद्धार्थ सिंह को "सेवा संकल्प टी-20 ट्रॉफी" की जिम्मेदारी।

 भाजपा संगठन ने सौपी सिद्धार्थ सिंह को "सेवा संकल्प टी-20 ट्रॉफी" की जिम्मेदारी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भाजपा संगठन में तैयारियों के बीच पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह को कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद वाराणसी की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया की अध्यक्षता में रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई जिसमे सिद्धार्थ सिंह को ‘सेवा संकल्प टी-20 ट्रॉफी’ प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सौंप गई है, जो 9 से 11 अक्टूबर तक सिगरा स्टेडियम में होगी। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ और ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छह राज्यों की छह दिव्यांग टीमों मे करीब 96 दिव्यांग खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।एसोसिएशन के सचिव डॉ संजय चौरसिया के अनुसार आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें अखिलेश यादव को महासचिव, गौतम जायसवाल और मदन मोहन वर्मा को उपाध्यक्ष, रौशन द्विवेदी को सचिव तथा वीरभद्र सिंह को समन्वयक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्रीय, जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। चर्चा है कि इसमें वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही फिल्म जगत से जुड़े चर्चित चेहरों और अन्य विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, आमंत्रित किए जाने वाले विशिष्ट अतिथियों के नामों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री अनूप जायसवाल, अजीत रावत, विद्यासागर, प्रतिभा सिंह, केएन पांडे, केएल, विजय यादव, प्रांजल अग्रहरि समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।