41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडा पर नेत्रदाता परिजनों का हुआ भव्य सम्मान।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत वाराणसी आई बैंक सोसायटी द्वारा लहुरावीर स्थित आईएमए भवन के सभागार में नेत्रदाता परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्म भूषण प्रोफेसर देवी प्रसाद द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा, कुलपति संपूर्णानंद विश्वविद्यालय एवं कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन के पश्चात पंकज मिश्र बनारस घराना द्वारा गणेश वंदना से हुआ। इस मौके पर अतिथिगणों ने वाराणसी आई बैंक द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य की सराहना की।
समारोह मे अतिथियों द्वारा माहेश्वरी समाज, खांडल विप्र कल्याण समिति के सदस्यों सहित 92 नेत्रदाता परिजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नेत्रदान व रक्तदान हेतु लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम संयोजक आई बैंक के सचिव डॉ सुनील साह ने स्वागत, डॉ ऋषभ साह द्वारा आधुनिक तकनीक द्वारा नेत्र ज्योति प्रदान करने की जानकारी दी गई।
संचालन अरुण पान्डेय, धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार साह ने किया। समारोह में मुख्य रूप से डॉ श्रेया केशरी, महेश माहेश्वरी, डॉ अजय मौर्य, डॉ सुभाष गुप्ता, डॉ महेन्द्र जायसवाल, देवेन्द्र गोयल, अशोक शर्मा, रवि जोशी, आचार्य दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश केशरी, किशन शर्मा सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


