Kashi ka News. डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा के 46वें जन्मदिवस पर फूलपुर व्यापार मंडल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर।
डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा के 46वें जन्मदिवस पर फूलपुर व्यापार मंडल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। व्यापार मण्डल फूलपुर एवं जन सोशलिस्ट पार्टी के तत्वाधान में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा के 46वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में वर्षा आई केयर सेंटर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर वीरेंद्र विश्वकर्मा ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा की रक्तदान, महादान है। आपके रक्तदान से किसी जरूरतमंद को जीवन मिल सकता है, इसलिए सभी को अवश्य रक्तदान करना चाहिए। आज 46 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
शिविर में मुख्य रूप से व्यापार मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, मुन्ना चौरसिया, उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, विक्की गौंड, राजकुमार गुप्ता राजू, सोनू भोजवाल, कैलाश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, जनार्दन चौरसिया, आलोक विश्वकर्मा, मनीष यादव, संजय विश्वकर्मा, रवि शंकर पटेल, राजेश विश्वकर्मा, रमेश गुप्ता, देवानंद यादव, रवि विश्वकर्मा, श्यामलाल विश्वकर्मा, विकास पाल, विनय कुमार, देव शक्ति प्रकाश, राजेश विश्वकर्मा, सिकंदर पटेल, सिद्धार्थ विश्वकर्मा, शिव श्याम सहाय, शैलेंद्र गौर, जितेंद्र दुबे, जनार्दन प्रसाद, जय हिंद चौहान, रोशन जायसवाल, डॉ विनोद विश्वकर्मा के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।


