कोतवाली पुलिस ने बिछडे 6 वर्षीय बच्चे को बरामद कर परिवारजन को किया सुपुर्द।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट/अपहरण की घटनाओ के सफल अनावरण एवं अपहृतों/गुमशुदा बालक/बालिकाओं की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.9.2026 को अपने परिवार से बिछड़ा हुआ बच्चा उम्र-6 वर्ष को त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी व अन्य माध्यम से सकुशल बरामद कर बच्चे को उनके परिजनजन को थाने पर बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया । गुमशुदा बच्चे को पाकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है तथा परिवारजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को धन्यवाद करते हुए पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। 23.9.2026 को समय 10.30 बजे लगभग घर के 47/172 कतुआपुरा से बच्चा उम्र-6 वर्ष गुम हो गया जिसके बाद थाना कोतवाली पर परिजनो के द्वारा सूचना दी गयी जिसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुये उ0नि0 नितेश कुमार जायसवाल चौकी प्रभारी अम्बियामंडी मय पुलिस टीम के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तथा आस पास के लोगो से पूछताछ किया गया। जांच के क्रम सीसीटीवी फुटेज मे पाया गया कि खोया हुआ बच्चा प्रहलाद घाट की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है जिसके बाद फुटेज के माध्यम से पीछा कर बच्चे को ढूंढकर थाना कोतवाली पर लाया गया तथा परिजन को थाने पर बुलाकर सुपुर्द किया गया। गुमशुदा बच्चे के घर वापसी से पूरा परिवार में खुशी का माहौल है। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 नितेश कुमार जायसवाल चौकी प्रभारी अम्बियामंडी थाना कोतवाली, हे0का0 जितेन्द्र यादव, थाना कोतवाली, का0 सन्तेश्वर कुमार थाना कोतवाली शामिल रहे।


