इनरव्हील ग्रेटर ने 60 स्कूली बच्चों को दिया स्पोर्ट्स यूनिफार्म।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 8 सितंबर, इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा खेलो इंडिया फिट मूवमेंट के अंतर्गत कंपोजिट स्कूल, आशापुर मे 60 जरूरतमंद बच्चों को स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म प्रदान की गई। क्लब के अध्यक्ष जूही कोठारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता, उत्साह और भागीदारी की भावना को बढ़ावा देना था। नई स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म पाकर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी और आत्मविश्वास, इस प्रयास की सबसे सुंदर सफलता रही। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य को सफल बनाने में प्रोजेक्ट कन्वीनर्स मीनाक्षी अग्रवाल, गरिमा शाह, निहारिका चहरिया एवं नीता अग्रवाल का विशेष सहयोग और समर्पण रहा। खेल ही बच्चों मे आत्मविश्वास और भविष्य में जीत की भावना जगाते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष जूही कोठारी, रुचि अग्रवाल, इशा अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉक्टर प्रिया शर्मा उपस्थित रही।


