वाराणसी में जिला आर्य समाज का 72वां अधिवेशन संपन्न।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के समन्वय से जिला आर्य अधिवेशन सघन अभियान 14 जुलाई से चल रहा है, जिसमें वाराणसी, चन्दौली व भदोही के कार्यकर्ताओं का 72वाँ सम्मेलन आर्य समाज भोजूवीर में हुआ।अध्यक्षता स्वामी नरेन्द्र देव के सानिध्य में प्रदेश के वरिष्ठ उपप्रधान पंकज आर्य (अलीगढ) आर्य बीर दल पूर्वी के संचालक आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक (बलिया) ने आर्य नीति के बारे में विस्तृत जानकारी देते पंकज आर्य ने आर्य समाज के नियम तथा उपनियम पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए प्रत्येक आर्य समाजों, पदाधिकारियों तथा सदस्यों को पूरी निष्ठा से पालन करने का निर्देश देते हुए कहा यदि इसका पालन किया जाए तो आर्य समाज संगठन विवाद रहित होगा। साप्ताहिक सत्संग संगठन का मुख्य आधार है।
आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक ने कहा कि आर्य समाज में अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने के लिए युवा संगठन आर्य वीर दल संगठन को सक्रिय किया जाए। आर्य प्रतिनिधि सभा प्रदेश न्यायार्य सभा के मुख्य न्यायाधीश डॉ हरिसिंह आर्य ने कहा कि प्रत्येक आर्य समाजें जहाँ भवनों का विस्तार पूर्वक विवरण प्रान्तीय सभा कार्यालय में अवश्य भेजें, जिससे विवाद की स्थिति में सही रूप में सुलझाया जा सके। प्रान्तीय सभा के वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी नरेन्द्रदेव ने अपने बताया कि यह पहली बार हुआ कि प्रदेश के सभी जनपदों में प्रान्तीय सभा के पदाधिकारी सघन दौरा कर आर्य समाजों में जागरूकता उत्पन किया। उन्होंने वेद का प्रचार ग्रामीण क्षेत्रों मे करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रपाल आर्य, वेद प्रकाश बृजवासी, सुशील आर्य, संयोजक प्रमोद आर्षेय, पंकज बरनवाल, व्यवस्थापक आर्य रवि प्रकाश बरनवाल, इंदल आर्य, सुशील आर्य, जिला संचालक आर्य वीर दल हेमन्त आर्य, विजय आर्य, अरविंद आर्य के अतिरिक्त तीनों जिले के समस्त आर्य समाजों के प्रधान, मंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, आर्य सभासद एवं आर्य वीर दल के वरिष्ठ पदाधिकारी, व्यायाम शिक्षक एवं संरक्षक उपस्थित रहें। प्रधान लल्लू आर्य ने स्वागत किया व कोषाध्यक्ष नरेन्द्र आर्य ने फटका पहनाकर अभिनन्दन किया। संचालन प्रमोद आर्षेय (आर्य वीर दल अधिष्ठाता, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश), धन्यवाद प्रकाश कपिल देव आर्य (सह पुस्तकाध्यक्ष) व प्रभारी वाराणसी एवं मिर्जापुर कमिश्नरी ने किया।


