Kashi ka News मुख्यमंत्री योगी ने काशी से 9वां 'राष्ट्रीय पोषण माह' का किया शुभारंभ।

 मुख्यमंत्री योगी ने काशी से 9वां 'राष्ट्रीय पोषण माह' का किया शुभारंभ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन सुपोषित भारत के तहत बुधवार को काशी से 30 दिवसीय 9वां राष्ट्रीय पोषण माह (9 सितंबर से 8 अक्टूबर) अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर और प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य की भी मौके पर मौजूदगी रही। इस बार की थीम ‘हमारी आंगबनाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ रखा गया है। 

जिसमें आंगनबाडी केंद्रों को केवल पोषण वितरण तक सीमित न रखने का संदेश दिया गया। बल्कि उन्हें बच्चों के समग्र विकास में महत्वपषूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया हैं। इस दौरान उन्होंने चार थीम आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व व जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन की भी विधिवत् शुरुआत किया। कार्यक्रम में देश भर के 14 लाख आंगनवाड़ी केंद्र वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उड़ीसा से आई आंगनवाड़ी सहायिका एवं गोरखपुर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने हर हर महादेव को उद्घोषित करते हुए बाबा विश्वनाथ तथा माता अन्नपूर्णा की पावन धरा पर आयोजित हो रहे नौवें राष्ट्रीय पोषण अभियान मे पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा यह काशी की पावन धरा है, जहां मां गंगा का आशीर्वाद तथा बाबा विश्वनाथ व मां अन्नपूर्णा जी की कृपा हमेशा बरसती है तथा हमारी केंद्रीय मंत्री का नाम भी अन्नपूर्णा है, तो कार्यक्रम सफल होगा ही। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं हमारे यहां शासन की व्यवस्था रामराज्य रही है जहां कोई गरीब न हो, दिन हीन हालत मे न हो। सभी प्रकार के गुणों से युक्त व्यवस्था जो समाज के स्वस्थ बनाने मे अपनी उपयोगिता दे। गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं के लिए 2014 से पूर्व उचित कार्य नहीं होने पर उन्होंने पिछली सरकारों को आड़े हाथों लिया तथा कहा कि आज प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश की नींव को मजबूत बनाने में मजबूती से कार्य हो रहा है। काशी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कर्मभूमि भी है, जिसको नए कलेवर में नई पहचान मिली है, जो आज दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। 

कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, बाल पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, डॉ सुनील पटेल, अपर मुख्य सचिव वीना जौहरी, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।