हरे कृष्णा हरे राम संकीर्तन समिति द्वारा तीन दिवसीय श्रीकृष्ण प्राकट्य महोत्सव।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का तीन दिवसीय दिनांक 3 सितंबर, गुरुवार को प्रातः अन्नपूर्णा नगर कालोनी (विद्यापीठ के सामने) से भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री श्री लड्डू गोपाल की भव्य शोभायात्रा सोसाइटी एवं अन्य भक्तगण वैष्णव परिधान में हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन पर नाचते-झूमते बैण्ड बाजे के साथ विभिन्न प्रकार के सामाजिक व धार्मिक संदेश पट्टीयाँ एवं देश की शान तिरंगे के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का भजन करते शोभायात्रा माहेश्वरी भवन पहुंची। श्रीश्री राधा गोविन्द देव, श्री जगन्नाथ देव, वलदेव व सुभद्रा महारानी के विग्रहों का आरती के बाद को 3 दिनो के लिए माहेश्वरी भवन परिसर में स्थापित कर दिया गया।
मीडिया प्रवक्ता गुरु प्रसाद प्रभु द्वारा बताया कि प्रथम दिवस के द्वितीय चरण में कार्यक्रम का शुभारम्भ सायंकाल 6 बजे तुलसी महारानी की आरती, पूनम माता एवं अर्चन-मधु माता, वंदना माता, रचना माता के गायन से हुआ। राधा रानी, भगवान श्री कृष्ण के युगलावतार चैतन्य महाप्रभु की आरती अर्चन पुजारी प्रभुजी एवं डॉ निरंकार प्रभु द्वारा गायन, श्री नृसिंह भगवान की भावपूर्ण आरती, अर्चन पुजारी प्रभु एवं गायन स्वास्तिक प्रभु द्वारा एवं महामंत्रो के गायन पर भक्तजन नाचते, गाते, झूमते हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन किया गया। राघवेन्द्र प्रभु प्रियंवदा देवी, रति रजनी देवी, पद्म पदमिनी, मंजरी देवी, पूनम माता, प्रियंका माता, रितु माता, शिवन्या, रोहिणी, वर्तिका एवं वैष्णवी द्वारा भजन एवं नृत्य नाटिका की सुन्दर मनमोहक प्रस्तुति की गई।
मिडिया प्रवक्ता ने बताया कि कल दिनांक 4 सितंबर, शुक्रवार को भी समारोह दो चरणों में सायंकाल 6 बजे शुरू होगा। भगवान के प्राकट्य पर रात्रि 10:30 बजे से सभी श्रद्धालुओं तथा भक्त द्वारा श्री श्री लड्डू गोपाल का अभिषेक पंचामृत से किया जाएगा, फिर श्री लड्डू गोपाल को 108 व्यंजनों का भोग अर्पित किया जायेगा। रात्रि 12:00 बजे भगवान की महाआरती होगी तत्पश्चात् प्रसाद वितरित किया जाएगा।


