Kashi ka News. राजीव एवं आरती टण्डन को समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में मिला ‘काशी रत्न गौरव' सम्मान।
राजीव एवं आरती टण्डन को समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में मिला ‘काशी रत्न गौरव' सम्मान।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कृत समाजसेवी, राजीव टण्डन तथा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापिका एवं समाजसेविका आरती टण्डन को ‘काशी रत्न गौरव सम्मान 2026’ से विभूषित किया गया।
संस्था वूमन स्पिरिट क्रिएशन सोसायटी, वाराणसी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में आयोजक सोनी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रचना अग्रवाल द्वारा सम्मान-पत्र प्रदान किया गया। मालूम हो कि राजीव टण्डन एवं आरती टण्डन लंबे समय से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित हैं।
वर्ष 2015 से उनके द्वारा ‘बाबा जी की फ्री पाठशाला’ के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही बच्चों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाता है। समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए आरती टण्डन राष्ट्रीय सम्मान, वहीं राजीव टण्डन राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हो चुके है। सम्मान प्राप्त कर राजीव एवं आरती टण्डन ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समाजसेवा के संकल्प को और मजबूत करने के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों के लिए और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देता है।


