Kashi ka News राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रो आशुतोष का बीएचयू में भव्य अभिनंदन।

 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रो आशुतोष का बीएचयू में भव्य अभिनंदन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो आशुतोष मोहन, इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज ( फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडी) बीयूएच के मार्केटिंग एंड सप्लाई चैन मैनेजमेंट) को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों, संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रो मोहन की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रो आशीष बाजपेयी, प्रो एस के दुबे, प्रो आर के लोधवाल, प्रो अमित गौतम, प्रो अनुराग सिंह, प्रो शशि श्रीवास्तव, प्रो राजकिरण प्रभाकर, प्रो आनंदिता चक्रवर्ती, प्रो विशाल लहरी, प्रो राम उरांव, प्रो एस एन उपाध्याय, प्रो अरुण देशमुख, डॉ दीपक जायसवाल, डॉ राजीव कुमार, डॉ आशीष आनंद, डॉ श्वेतांक, डॉ अमित कुमार, डॉ उपनिषद मिश्रा, साक्षी, अनिरुद्ध कृष्णमूर्ति, नीतू शर्मा, अहाना, नरेंद्र कुमार यादव आदि ने प्रो आशुतोष मोहन का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनकी राष्ट्रीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके शिक्षण, शोध, अकादमिक नेतृत्व, नवाचार एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में योगदान पर अपने विचार साझा किए। 

वक्ताओं ने कहा कि प्रो मोहन का योगदान केवल कक्षा में अध्यापन तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने अपने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नए विचारों, शोधपरक दृष्टिकोण, नवाचार और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया है। मालूम हो कि वे बीएचयू के पूर्व छात्र हैं, जहां से उन्होंने एमबीए (एफएमएस-बीएचयू) की उपाधि प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने एफएमएस यूनिवर्सिटी आफ दिल्ली से पीएचडी तथा आईएम-बीएचयू से डी-लीट इन मैनेजमेंट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में भी अध्यापन किया है तथा वे प्रतिष्ठित एआईसीटीइ करियर अवार्ड के प्राप्तकर्ता है। प्रो मोहन के नाम 50 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित होने का उल्लेखनीय अकादमिक रिकॉर्ड है। वे वर्तमान में नेशनल कोऑर्डिनेटर आईएनआई, स्वयं मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में वे बीएचयू मैनेजमेंट रिसीव के मैनेजिंग एडिटर तथा आईएम-बीएचयू के प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। यह पुरस्कार प्रो आशुतोष मोहन की दीर्घकालीन अकादमिक उत्कृष्टता, समर्पण एवं नवाचार का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। यह उपलब्धि न केवल प्रो मोहन के लिए, बल्कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है।