Kashi ka News भक्ति नगर मे धूमधाम से मनाई गई गणेशोत्सव।

 भक्ति नगर मे धूमधाम से मनाई गई गणेशोत्सव।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। प्रतिवर्ष की राशि इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर्व पर पांडेपुर स्थित भक्ति नगर कॉलोनी, लेन नंबर 3, बप्पा हाउस परिसर मे दिनांक 14 सितंबर से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेशोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। 

इस गणेशोत्सव में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान पूरे कॉलोनी की विद्युत लाइटों से भव्य सजावट की गई थी तथा पांच दिनों तक चलने वालै इस उत्सव में भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन तथा महाप्रसाद का वितरण से पुरी कॉलोनी मे भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दौरान सभी भक्तों ने भगवान गणेश से सुख शांति और समृद्वि की कामना की तथा भगवान गणेश को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आने का आमंत्रण दिया। 

इस अवसर पर समाजसेवीका सोनम द्विवेदी, आर्यन द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, सिम्मी उपाध्याय, जान्हवी उपाध्याय, कौशिका उपाध्याय, हरीश जोशी, गीता द्विवेदी, कन्हैया द्विवेदी, श्वेता मिश्रा, प्रीति, गुड़िया, भूमि, क्षमा मिश्रा, श्याम लता जायसवाल आदि ने उत्सव में अपना विशेष सहयोग दिया।