Kashi ka News वाराणसीः कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी वरुण चौधरी ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक.

 वाराणसीः कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी वरुण चौधरी ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी वरुण चौधरी ने आज मैदागिन स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में वाराणसी नगर निगम के कांग्रेस पार्षदगण एवं पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेताओं के साथ एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक मे वरुण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पार्षदों और संगठन के नेताओं को जनता की समस्याओं के बीच लगातार सक्रिय रहना चाहिए। जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और नगर निगम की कार्यप्रणाली में जवाबदेही की मांग करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक में मौजूद पार्षदों एवं पार्षद पद के दावेदारों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी को अवगत कराते हुए अपने क्षेत्रों में सीवर, जलभराव, सफाई, कूड़ा उठान, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं से जुड़े सवालों को कांग्रेस लगातार उठाती रही है। शहर की जनता को बेहतर सफाई, सुचारु सीवर व्यवस्था, जल निकासी, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। बैठक में यह भी तय किया गया कि वार्ड स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को चिन्हित कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा नगर निगम एवं संबंधित विभागों से समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में गुलशन अली, सीताराम केशरी, डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, रमजान अली, वकील अंसारी, असलम खां, मयंक चौबे, संतोष चौरसिया, हाजी वोकाश, तुफैल अंसारी, बेलाल अहमद, चंचल शर्मा पूनम विश्वकर्मा, अब्दुल हमीद डोडे, साजिद अंसारी, डाली अंसारी, विनय जायसवाल, विप्रोष शर्मा, धीरज, अनिल पटेल समेत कई लोग शामिल रहे।