लीलाधर की अलौकिक झांकी देख भक्त हुए निहाल।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार को श्री श्याम मण्डल रविवारीय वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कोलकाता से आए कारिगरो द्वारा कलकत्ता व मुंबई से मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से लीलाधर की अलौकिक झांकी सजाई गई भक्तिगण दर्शन कर निहाल हो गए। वही फूलों के साथ अशोक पत्ती, कामिनी पत्ती, बेला, चमेली, गुलाब एवं जूही की लड़ियों से पूरा मंदिर परिसर सजाया गया जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। संस्था के अध्यक्ष दीपक तोदी के साथ भक्तों ने प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भजन संध्या में श्री श्याम मंडल के गायक भक्तगण चन्दन तोदी, राजेश तुलस्यान, प्रवीण माखरिया, श्याम सुन्दर गाड़ोदिया, पंकज तोदी, जागृति गाड़ोदिया, मन्टू सांवरिया के गणेश वंदना एवं भजनों पर भक्तजन झूमते-नाचते रहे। प्रभु को सवामनी प्रसाद भोग लगा जो भक्तों में वितरण हुआ। रात्रि में प्रभु की आरती मंदिर के पुजारी संजय ने की।
संयोजन में अध्यक्ष दीपक तोदी, उपमंत्री बंटी लोहिया, कीर्तन मंत्री चंदन तोदी, अजय खेमका, पंकज तोदी, सुरेश तुलस्यान, राजेश तुलस्यान, संदीप शर्मा कानू, बैजनाथ भालोटिया, मदनमोहन पोद्दार, विजय अग्रवाल, उमेश जोगाई, श्यामसुंदर गाडोदिया, आनंद अग्रवाल रिंकू का सहयोग रहा।


