Kashi ka News इनर व्हील क्लब ग्रेटर द्वारा 'कन्यादान गर्ल मैरिज प्रोजेक्ट' का आयोजन।

 इनर व्हील क्लब ग्रेटर द्वारा 'कन्यादान गर्ल मैरिज प्रोजेक्ट' का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 23 सितंबर, इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा सोमवार को नाटी इमली स्थित मुकुंद विलास परिसर के कम्युनिटी हॉल में ‘कन्यादान गर्ल मैरिज प्रोजेक्ट’ का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट की कन्वीनर रचना अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट जूही कोठारी बताया कि क्लब की ओर से अंकिता एवं सौम्या दो कन्याओं के विवाह हेतु मंगलसूत्र, पायल, बिछिया तथा घरेलू उपकरण व आवश्यक सामग्री के साथ ही आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस मौके पर सभी क्लब सदस्यों ने दोनों नववधूओं को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय गृहस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, चार्टर्ड प्रेसिडेंट नीता बजाज, सौम्या अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, नूतन अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल, तोशिका अग्रवाल, आरती अग्रवाल, वंदना गुप्ता, नूपुर अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों की सामूहिक सहयोग से यह सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।