कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा का हुआ सम्मान।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रोफेसर ओमप्रकाश शर्मा एवं इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कैलाश सिंह विकास ने मंगलवार को श्री संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा को विश्वविद्यालय परिसर स्थित कुलपति आवास पर शिक्षक दिवस के अवसर पर उनको अंगवस्त्र व बुकें देकर सम्मानित किया।
यह अवसर पर प्रोफेसर ओम प्रकाश शर्मा एवं डॉक्टर कैलाश सिंह विकास ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर आज हम लोगों ने काशी के प्रसिद्ध विद्वान एवं संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया।
इस मौके कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा ने सम्मान के लिए दोनों गणमान्यो का आभार व्यक्त किया।


