फूलपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों संग एसीपी ने की बैठक।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। फूलपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों संग एसीपी प्रशांत सिंह पिंडरा ने मंगलवार को अतिक्रमण एवं सुरक्षा आदि को लेकर एक बैठक की। बैठक में एसीपी ने व्यापारियों को आये दिन होने वाले समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी बंधु सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाये ताकि किसी घटना की त्वरित कार्रवाई हो सके। अतिक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि अपने प्रतिष्ठानों के आगे सड़कों पर अतिक्रमण ना होने दे ताकि बाजार में आवागमन प्रभावित न हो। साथ ही अन्य विषयों पर भी व्यापारियों का विचार विमर्श हुआ और उन्होंने हर प्रकार से व्यापारियों के सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से एसीपी प्रशांत सिंह, थाना प्रभारी फूलपुर अजय वर्मा, व्यापार मंडल संरक्षक भानु प्रकाश सेठ, अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सोनू सेठ, सचिव ऋषभ अग्रहरि, राजकुमार गुप्ता राजू, किसमिस सेठ, अशोक सेठ, रमेश सेठ, संतोष सेठ, छोटू व्यापारी, दीपक बाबा, मनोज जायसवाल, ओमान मौर्य, विकी गौंड सहित अन्य व्यापरीगण मौजूद थे।


