नाविक समाज ने नगर आयुक्त से की नौका लाइसेंस जारी करने की मांग।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। माँ गंगा निषादराज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद 'गुरू' व श्री काशी निषादराज आठ फेरी के अध्यक्ष दुर्गा मांझी के नेतृत्व में नाविक समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नाविकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम वाराणसी पहुंचकर नगर आयुक्त को को पत्रक देते हुए नौका लाइसेंस जारी करने की मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद निषाद 'गुरु' ने बताया कि काशी मे 1217 नौकाओं के लाइसेंस वर्ष 2024 में निरस्त किए जाने से नाविकों के समक्ष समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। नौका संचालन ही नाविक परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है। लाइसेंस निरस्त होने के कारण उनके रोजगार और परिवार के भरण-पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आठ फेरी के अध्यक्ष दुर्गा मांझी ने कहा कि हम लोग 3 सितंबर 2026 को नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के समक्ष भी अपनी समस्या को रखी थी। मंत्री जी द्वारा नौका लाइसेंस जारी कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाने की बात कही गई थी। आज नगर आयुक्त से मिलर नाविक समाज की आजीविका, नौका संचालन एवं लाइसेंस से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने की अपील की गई है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णिमा निषाद, उपाध्यक्ष सुनील कश्यप, कोषाध्यक्ष राम किरण माझी (टूल्लू), संगठन मंत्री एडवोकेट ऋषि कुमार निषाद, सचिव हरिश्चंद्र केवट, प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु निषाद, महासचिव चन्दन साहनी, संगठन मंत्री एडवोकेट ऋषिकुमार निषाद, महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र साहनी, सचिव प्रकाश साहनी ‘छोटू’ सहित समिति एवं आठ फेरी के सदस्य व नाविक समाज के लोग शामिल थे।


