Kashi ka News बाबा जी की फ्री पाठशाला में मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत।

 बाबा जी की फ्री पाठशाला में मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। बाबा जी की फ्री पाठशाला में बच्चों के उत्साहवर्धन एवं शैक्षिक विकास के उद्देश्य से एक प्रेरणादायी कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी सत्यनारायण मंदिर, नैमिषारण्य, सीतापुर के मुख्य समन्वयक मृगांक मोहन अग्निहोत्री ने पाठशाला के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की तथा मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार देकर उनकी प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पाठशाला के संचालक राजीव टण्डन द्वारा मुख्य अतिथि मृगांक मोहन अग्निहोत्री को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन एवं विद्यालय अथवा कोचिंग में पढ़ाई गई सामग्री का घर पर पुनरावृत्ति करने की सलाह देते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और अच्छी आदतें आवश्यक हैं। अपने घर, विद्यालय, खेल के स्थान और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक बच्चे की जिम्मेदारी है। उन्होने पेडों की रक्षा करने, प्लास्टिक का अनावश्यक उपयोग न करने तथा कूड़ा इधर-उधर न फेंकने के आह्वान के साथ ही माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने की सीख देते हुए कहा कि संस्कारी बच्चें ही देश की उन्नति में योगदान देते हैं। विदित हो कि मृगांक, बरेका इण्टर कालेज में प्राचार्य पद पर सन् 1967-81 तक आसीन रहे स्व कृष्ण कान्त अग्निहोत्री के सुयोग्य सुपुत्र हैं, जोकि राजीव टण्डन के गुरु भी रहे हैं। कार्यक्रम में योगाचार्य आलोक मिश्रा, समाजसेवी सुरेंद्र दत्त पाण्डेय, अजय कुमार गांधी ( पूर्व प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा), विजय प्रताप सिंह, पिंकी सिंह, निशु मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन राजीव टण्डन, धन्यवाद ज्ञापन पाठशाला की संरक्षक व राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त, सेवानिवृत्त, प्रधानाध्यापिका आरती टण्डन द्वारा किया गया।