Kashi ka News शक्ति धाम आश्रम द्वारा ग्रेजुएट्स युवतियाँ हुई सम्मानित।

 शक्ति धाम आश्रम द्वारा ग्रेजुएट्स युवतियाँ हुई सम्मानित।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में जगद्गुरु साईं माँ के 'ड्रीम्स टू डिग्रीज़' प्रोग्राम ने कॉलेज से ग्रेजुएट होने वाली अपनी पहली तीन युवतियों और फुल-टाइम नौकरी पाने वाली नौ युवतियों को सम्मानित किया। इस प्रोग्राम को 2024 में शुरू किया गया था ताकि वाराणसी के पिछड़े समुदायों की युवतियों को कॉलेज शिक्षा, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और रोज़गार के ज़रिए गरीबी की बाधाओं को पार करने में मदद मिल सके। 

यह कार्यक्रम सिगरा स्थित 'अस्मिता' संस्था के प्रांगण में कोमल कुमारी, सुधाकर महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से होम साइंस और सोशियोलॉजी में डिग्री हासिल की। साक्षी, संजय मेमोरियल कॉलेज से फिजिक्स और केमिस्ट्री में डिग्री हासिल की और नागिता कुमारी, जिन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की तथा नई नौकरी पाने वाली युवतियों में नेहा जहाँ, सलोनी भारती, खुशबू सरोज, अनुपमा, नैन्सी कुमारी, सपना, नेहा कुमारी, वर्षिका गोंड और मुस्कान को सम्मानित किया गया। 

शक्ति धाम आश्रम 'ड्रीम्स टू डिग्रीज़' प्रोग्राम के माध्यम से युवतियों को कॉलेज में दाखिले से लेकर ग्रेजुएशन और नौकरी पाने तक मदद करने के लिए बनाया गया है। इसका मकसद उन्हें ऐसे हुनर ​​और मौके देना है जिनसे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और अपने समुदायों में शिक्षित व सशक्त महिलाओं की नई पीढ़ी का हिस्सा बन सकें। चौबीस सौ साल ज़्यादा पुरानी विष्णुस्वामी परंपरा में जगद्गुरु के तौर पर पहचानी- जाने वाली पहली महिला होने के नाते जगद्गुरु साईं माँ ने खुद महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक बाधा को तोड़ा है और 'ड्रीम्स टू डिग्रीज़' के ज़रिए यह विरासत आगे बढ़ रही है और आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं के लिए नई संभावनाएँ खोल रही हैं।