समाजसेवीयों द्वारा बिंदा चेहरा गांव मे स्वच्छता अभियान।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बिंदा चेहरा गांव में समाजसेवियों द्वारा व्यापक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान में क्षेत्र के समाजसेवियों के साथ माताएं, बहनें एवं बुजुर्ग लोगों ने मिलकर गांव के सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया और साफ-सफाई करके गांववासियों मे में स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अभियान में मुख्य रूप से समाजसेवी कृष्ण कुमार चौहान एडवोकेट, सुनील चौहान, संतोष पाल, राजेश चौहान, त्रिभुवन चौहान, गोलू मयंक, सिकंदर अली, रवि पाल, मनोरमा देवी, भूमि चौहान, भानमती, बिजलावती देवी, शकुर खान, रुस्तम अली, राजा चौहान सहित अनेको ग्रामीण शामिल थे।


