प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षको ने की बैठक।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ संबद्ध हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ काशी विद्यापीठ की महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ एक आकस्मिक बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित प्रदेशव्यापी आंदोलन में अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।अध्यक्षता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ संजय प्रताप सिंह, संचालन उपाध्यक्ष डॉ अच्छेलाल ने किया। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों तथा प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए डॉ संजय प्रताप सिंह ने कहा कि स्ववित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे आंदोलन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से 2 अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। डॉ अच्छेलाल ने कहा कि शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। हरिश्चंद महाविद्यालय के नियंता मंडल के सदस्य डॉ उमेश राय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।अतिथियों का स्वागत एवं संचालन स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ नृपेंद्र सिंह ने किया। बैठक में डॉ गीता रानी, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ रुचि सिंह, डॉ विजया, डॉ दिलीप सिंह, डॉ सदानंद यादव, डॉ अभिषेक मिश्रा, डॉ अनुज प्रकाश, डॉ सत्येंद्र मिश्रा, डॉ रवीश कुमार, डॉ आशुतोष पाण्डेय, अमर प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के अनेको शिक्षक उपस्थित रहे।


