Kashi ka News. इनरव्हील ग्रेटर द्वारा बच्चों मे स्कूल बैग, बॉटल्स व खाद्य सामग्री वितरण।

इनरव्हील ग्रेटर द्वारा बच्चों मे स्कूल बैग, बॉटल्स व खाद्य सामग्री वितरण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 
वाराणसी। दिनांक 3 सितम्बर, इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की प्रेसिडेंट जूही कोठारी के नेतृत्व में क्लब के सदस्याओं द्वारा विगत दिवस संस्था फिक्स माय लाइफ फाउंडेशन परिसर में बच्चों के बीच इनरव्हील ब्रांडेड स्कूल बैग, वॉटर बॉटल्स एवं फूड पैकेट वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के प्रेसिडेंट जूही कोठारी ने बताया कि आज हमारी संस्था इनरव्हील द्वारा फिक्स माय लाइफ फाउंडेशन के प्रांगण मे तकरीबन 65 बच्चों को इनरव्हील ब्रांडेड स्कूल बैग, वॉटर बॉटल्स एवं विभिन्न खाद्य सामग्रियों के पैकेट वितरण किए गए। इनर व्हील संस्था का मुख्य उद्देश्य कमजोर, गरीब एव असहाय लोगों की सेवा तथा जनहित के कार्यों को निरंतर करते रहना है। वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब प्रेसिडेंट जूही कोठारी, रुचि अग्रवाल, ईशा अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉक्टर प्रिया शर्मा आदि सदस्याएं शामिल थी।