श्याम मंदिर में नटवर नागर का मनाया गया जन्म उत्सव।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री श्याम मंडल की ओर से नटवर नागर का जन्म उत्सव मनाया गया। नटवर नागर की रंग बिरंगे सुगंधित फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को गुब्बारों फूलों और लाइटों से सजाया गया।
भजन संध्या एवं संकीर्तन मे कलाकारों ने "हारे हारे हारे हारे का तू है सहारा", "यशोदा मैया से पूछे नंदलाला राधा क्यों गोरी कृष्ण क्यों काला" आदि गीतों से दरबार में हाजिरी लगाई। रात में नटवर नागर को पंचामृत्र से स्नान कराया गया, नए वस्त्र धारण कराए गए, मक्खन- मिश्री, धनिया की पंजीरी चिनिया बदाम, नारियल, रामदाना की बर्फी का भोग लगाया।
संस्था के अध्यक्ष एवं मंत्री ने केक काटकर प्रभु का जन्म उत्सव मनाया। मंदिर के पुजारी संजय हजारी में प्रभु की आरती उतारी। संयोजन में संस्था के श्री श्याम मंडल के सभी भक्त गण उपस्थित थे।


