Kashi ka News बाबा जी की फ्री पाठशाला में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह।

 बाबा जी की फ्री पाठशाला में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। बाबा जी की फ्री पाठशाला में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह मे मर्यादा फाउण्डेशन की अध्यक्ष व मिसेज उत्तर प्रदेश अंशु पाण्डेय एवं महिला शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों व सदस्याएं शामिल थी। प्रारंभ में डॉ राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। तदोपरांत पाठशाला के बच्चों ने कविता-पाठ, नृत्य, गीत, भाषण एवं नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। 

बच्चों ने शिक्षक दिवस के स्वयं तैयार किए गये बधाई संदेश कार्ड, कागज एवं फूलों से सजाये गए सुंदर बुके भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में भारतीय महिला शिक्षण संस्था की महामंत्री उर्मिला मिश्रा, उपाध्यक्ष रजनी सिंह, सह कोषाध्यक्ष संगीता झा ने बच्चों को संबोधित किया और शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर का डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं उर्मिला मिश्रा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर दोनों के जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। 

संस्था की पदाधिकारियों ने पाठशाला संचालक राजीव टण्डन एवं संरक्षिका आरती टण्डन को शिक्षक दिवस पर बुके व आंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत मे बच्चों को केक, लड्डू, मिठाई, चिप्स, बिस्किट एवं टाफी तथा शीतल पेय वितरित किया गया। संचालन रिद्धि, श्री एवं राजीव टण्डन ने संयुक्त रूप से किया। संरक्षक आरती टण्डन ने सभी अतिथियों, संस्था के पदाधिकारियों, बच्चों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं संस्कारों का विकास करने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।