तैलिक साहू वैश्य सभा द्वारा निराश्रित महिलाओं मे साड़ी वितरण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। तीज के पावन पर्व के अवसर पर तैलिक साहू वैश्य सभा वाराणसी के तत्वावधान में समाज की गरीब, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के सम्मान एवं सहयोग के लिए एक भव्य सेवा एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तैलिक साहू वैश्य सभा के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महामंत्री विनोद गुप्ता एवं संगठन मंत्री अनिल साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था द्वारा विगत 20 वर्षों से तीज पर्व पर सर्व समाज की निराश्रित, जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी, पूजन सामग्री एवं ₹50/ नगद सहयोग राशि लगभग 300 महिलाओं को सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया। उन्होंने कहा की सभा का उद्देश्य है कि तीज पर्व को सभी निराश्रित माताएं एवं बहनें धूमधाम से मना सके। समाज में सेवा सम्मान, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देना है।
कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजय कुमार गुप्ता, सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, राजन गुप्ता, मंगला प्रसाद गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, कैलाश नाथ साहू, पी सी युवराज, गिरधारी लाल गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, अनूप गुप्ता, संजीव गुप्ता, रविकांत गुप्ता, पूर्व पार्षद शंकर साहू, संजय गुप्ता, महिला अध्यक्ष शशिकला गुप्ता, भारती साहू, बबीता गुप्ता, अनुराधा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


