Kashi ka News हरिश्चंद्र महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता।

 हरिश्चंद्र महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “विकसित भारत अभियान” के संकल्प को साकार रूप देना था।प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने शासन द्वारा निर्धारित माप के अनुरूप रंगोली के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्यों एवं संकल्पों को रचनात्मक एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के साथ-साथ विकसित भारत के प्रति अपने संकल्प और रचनात्मक सोच को भी अभिव्यक्त किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्यक्रम अधिकारी प्रज्ञा ओझा, डॉ गरिमा सिंह, विनीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रोफेसर रागिनी श्रीवास्तव, प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव, डॉ राम आशीष, डॉ आकांक्षा सिंह, रोशन जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।