बीएचयू कुलपति को 'देवाधिदेव महादेव' पुस्तक भेंट।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी से मंगलवार को वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉ ओमप्रकाश शर्मा, इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कैलाश सिंह 'विकास' ने भेंट किया। इस मौके पर वाराणसी के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉ ओमप्रकाश शर्मा ने कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी को अपनी स्व लिखित पुस्तक "देवाधिदेव महादेव" को भेंट किया। कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने पुस्तक का अवलोकन कर प्रशंसा की तथा उनके द्वारा लिखित तीन पुस्तको के प्रकाशन केलिए प्रोफेसर डॉ ओमप्रकाश शर्मा को बधाई दी।


